ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

Add

सब याद रखा जाएगा

 ⇒विजय कुमार


किस कदर तुने दरबदर किया
सब याद रखा जाएगा।
मासुमियत की 
हत्या किस कदर हुईं
सब याद रखा जाएगा।
अपने ही देश में प्रवासी कहा गया
सब याद रखा जाएगा।
लाठियों की बौछार हुईं
सब याद रखा जाएगा।
भूख प्यास से बेहाल मजदूरों की बेबसी
सब याद रखा जाएगा।
चलते चलते गर्भवती महिलाएं ने रोड
 पर बच्चे को जन्म दिया
सब याद रखा जाएगा।
रोते बिलखते बच्चे की चित्कार
सब याद रखा जाएगा।
मदद के नाम से रेल पर भारत भ्रमण कराया गया
सब याद रखा जाएगा।
हजारों किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए
सब याद रखा जाएगा।
कम्बल देने के नाम पर कफ़न दिया गया
सब याद रखा जाएगा।
सबका हिसाब रखा जाएगा
सब याद रखा जाएगा
सब याद रखा जाएगा...


एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ